Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल ने की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गृहमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यपाल ने गृहमंत्री से वाइब्रेंट विलेज योजना की प्रगति, प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और होम स्टे के विस्तार के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल और गृहमंत्री के बीच उत्तराखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और साइबर चुनौतियों की तैयारियों सहित नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के आधुनिकीकरण आदि विषयों के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई, और प्रदेश में मानसून और आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में भी वार्ता हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments