Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 5747 लाभार्थियों को 6,95,73000 रु की सहायता राशि...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 5747 लाभार्थियों को 6,95,73000 रु की सहायता राशि का डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित

देहरादून, । कोरोनाकाल में कोरोना महामारी समेत अन्य बीमारियों से माता-पिता व संरक्षक खो चुके बच्चों की देखभाल एवं पुनर्वास के लिए सरकार गंभीरता से जुटी है। इस कड़ी में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 5747 लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में मार्च 2024 से जून 2024 तक (चार माह) की 06 करोड़  95 लाख 73 हजार रुपये की सहायता राशि का डिजिटल माध्यम से हस्तांतरण किया।  इस योजना में ऐसे बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह सहायता राशि देने का प्रविधान है। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने धनराशि के ट्रांसफर पर  मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कहा कि धामी जी मामा और स्वयं वह बुआ के रूप में बच्चो के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे है। राज्य सरकार लगातार बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है।
विभागीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई  मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत लाभार्थियों को रू० 3000-प्रतिमाह की दर से पीएफएम के माध्यम से माह मार्च 2024 में 5868 लाभार्थियों, अप्रैल 2024 में 5805 लाभार्थियों, मई 2024 में 5771 लाभार्थियों को एवं माह जून 2024 में 5747 लाभार्थियों को कुल रू0 695.73 लाख की धनराशि का पीएफएम के माध्यम से डिजीटल हस्तान्तरण किया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नही है कि अब उनका क्या होगा, क्योंकि वह स्वयं एक अभिभावक के रूप में उनके साथ खड़ी है। उनका प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments