पौड़ी, । मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उक्त बात चैबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को को अपने विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के अन्तर्गत सतपुली के हण्डुल ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सहयोग और शक्ति देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बड़ा काम किया है। अब वह हमारे देश का अभिन्न अंग बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नवरात्रों में सारे देवताओं ने भगवती को विभिन्न प्रकार के आयुक्त और शास्त्र प्रधान किये और भगवती प्रचंड शक्तिशाली असुरों का वध करती रही इसी प्रकार हमने भी प्रधानमंत्री को ताकत देकर शक्तिशाली बनाना है ताकि वह भारत का अनवरत विकास करते रहें।



