Saturday, August 29, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे : मुख्य...

राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे : मुख्य सचिव

देहरादून, । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु और सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्य सचिव और सचिव से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों का भी मनोबल बनाए रखना जरूरी है। राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए अभी तक किए गए प्रयासों पर भी संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने फंसे हुए श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना की और कहा कि वे सभी योद्धा हैं, जो इस विपरीत चुनौती का सामना कर जल्द सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। राज्यपाल ने सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की। गौरतलब है कि 12 नवंबर को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद 41 श्रमिक फंस गए थे उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments