Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबरसात को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया...

बरसात को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया : MLA

विकासनगर,। विधायक मुन्ना सिंह  द्वारा बरसात के सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। विधायक द्वारा एक सप्ताह के भीतर सभी विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर बरसात को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग से डेंगू से निपटने की जानकारी ली। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा जिसकी विधायक द्वारा समय समय पर जानकारी ली जायेगी। बैठक में ब्लाक प्रमुख विकासनगर सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुआंठा, अधिशासी अभियंता रघुवीर गोसाई, अधिशासी अभियंता जल निगम बिष्ट, अवर अभियंता मुकेश बहुगुणा, एसडीओ जयपाल चैहान, डाक्टर विजय कुमार, अरशद अली, एसडीओ विद्युत विभाग आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments