Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी...

आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी : मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, । प्रदेश के युवाओं के एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवाएं) की प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर सरकार अब एक लाख रुपये देगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी।प्रदेश के कई युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना होता है। सरकार इन युवाओं को मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments