Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगौला नदी में खनन की अनुमति 30 जून तक बढ़ाई गई :...

गौला नदी में खनन की अनुमति 30 जून तक बढ़ाई गई : सीएम धामी

देहरादून, । गौला नदी में खनन कार्य की अनुमति 31 मई के स्थान पर भारत सरकार द्वारा अब 30 जून तक बढ़ाई गई है। इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मंे रु0 50 करोड़ तक का मुनाफा होगा। लोगांे को रोजगार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।     केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है। इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड़ तक का मुनाफा होगा। लोगो को रोजगार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments