Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड900 से अधिक होम स्टे पंजीकृत भीमताल के भ्रमण पर राज्यपाल

900 से अधिक होम स्टे पंजीकृत भीमताल के भ्रमण पर राज्यपाल

नैनीताल, । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शुक्रवार को भीमताल के भ्रमण पर रहे। उन्होंने भीमताल में बने रॉक हिल इन और महाजन होम स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होम स्टे संचालकों से जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिक गतिविधियों का आधार है। होम स्टे योजना पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सी.डी.ओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष तक कुल 900 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हो चुके है जिनकी संख्या गत वर्ष  में 200 थी। इस पर राज्यपाल ने सी.डी.ओ की प्रशंसा की और कहा कि इसमें निरंतर और अधिक वृद्धि की जाए। राज्यपाल ने एमडी कुमाऊँ मंडल विकास निगम, डॉ. संदीप तिवारी से कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत आने वाले स्थानों में केएमवीएन की अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाएं। उन्होंने मानसखण्ड क्षेत्रों में होम स्टे के लिए अधिक लोगों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को यहां अधिक से अधिक गतिविधियों में व्यस्त रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास करना होगा। इस दौरान राज्यपाल ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर भीमताल क्षेत्र की चुनौतियों व समस्याओं पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि हमें ग्राम स्तर तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास करना होगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अधिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए निजी हितधारकों का सहयोग लेना होगा और उन्हें उनके व्यवसाय हेतु हर संभव सहायता प्रदान कि जाय। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments