Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

देहरादून, । आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास एक शादी की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार संख्या संख्या 7डीपी-5100 पटियाला से दूल्हा-दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस चैकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी-11बीएफ-6817 से हो गई। बाइक पर दो लोग सवार थे जो सहारनपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गए। घटना में घायल बाइक सवार महिला और पुरुष व कार सवार पंडित को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पंडित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतकों में रानी पत्नी जमशेद, निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर व शाहबाज पुत्र जमशेद निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments