देहरादून, । भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े महिला सम्मेलन आयोजित करेगी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा। ये बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित परिचय बैठक को संबोधित करते हुए कही।
इस परिचय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले निकाय वह लोकसभा चुनाव में और कड़ी मेहनत करनी है। श्री भट्ट ने कहा कि अपने नेतृत्व पर विश्वास रखना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार काम कर रही है और महिलाओं से जुड़ी हुई हर योजनाओं को घर-घर पहुंचाना लक्ष्य बनाना होगा। श्री भट्ट ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन संगठन में और बहनों को जोड़ना है। केंद्र से जो भी कार्यक्रम आएंगे उन को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटना है।


