Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

नैनीताल,। भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। हादसा भवाली रोड पर जोखिम के समीप दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक, लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments