Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को होंगे बंद

उत्तराखंड, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को होंगे बंद

देहरादून, । चार धामों के कपाट बंद होने का क्रम 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को प्रातरू साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments