केदारनाथ/देहरादून, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की।तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूूलों से सजाया गया था। साथ ही मंदिर परिसर सहित केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया गया था।


