Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमोबाइल छीनकर भागे आरोपियों ने युवक का सिर फोड़ा

मोबाइल छीनकर भागे आरोपियों ने युवक का सिर फोड़ा

देहरादून, । नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिस्पना पुल के पास एक युवक से मोबाइल छीन लिया, जब युवक आरोपियों के पीछे दौड़ा तो वह पत्थर से सिर फोड़कर भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सारथी विहार निवासी सुरजीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह विवेकानंद पुस्तकालय दया पैलेस से अपने कमरे अपर सारथी विहार जा रहा था। रात में करीब 10.40 बजे रिस्पना पुल पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ने हाथ मारा। टोकने पर उसने बहाना बना दिया। इसी बीच एक दूसरा लड़का आया और बातचीत होने लगी। पहले लड़के ने उनके मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। जब उनका पीछा किया तो एक लडका धर्मपुर की ओर भाग गया, दूसरा लड़का टैक्सी स्टैंड की ओर भागा। टैक्सी स्टैण्ड के पास नदी किनारे पकड लिया। उसने जमीन से पत्थर उठाकर जान लेवा हमला किया। जिससे सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments