Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, खुद भी चेन में फंसा

गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, खुद भी चेन में फंसा

टिहरी। जिले के घनसाली के गैस गौदाम के पास के घर में देर रात एक गुलदार घुस गया। गुलदार ने घर में मौजूद कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। हालांकि, इस दौरान गुलदार कुत्ते की चेन में फंस गया। सुबह होने ही लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग घनसाली को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए उनके पास संसाधन नहीं हैं।
इसके बाद घनसाली वन विभाग की टीम ने नई टिहरी वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद नई टिहरी वन विभाग की टीम गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए पहुंची। मौके पर गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में भीड़ को हटाने के लिये वन विभाग को पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। उसके बाद टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला। वन कर्मियों ने बताया कि गुलदार पहले से घायल था। साथ ही बूढ़ा होने की वजह से अब शिकार नहीं कर पा रहा होगा। ऐसे में गुलदार अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुलदार कुत्ते की चेन में फंसने के कारण और घायल हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments