Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमानसून कई राज्यों से लगभग जा चुका लेकिन मौसम विभाग को अलर्ट...

मानसून कई राज्यों से लगभग जा चुका लेकिन मौसम विभाग को अलर्ट जारी

देहरादून, । देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, जिससे बारिश की गतिविधियां भी कम हो गईं। अब एक बार फिर से कुछ राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है और जमकर बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसमें उत्तराखण्ड भी शामिल है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो छह अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी।इसके अलावा, उत्तर पूर्व भारत अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। विभाग ने बताया है कि ओडिशा में दो से छह अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में दो से चार अक्टूबर, झारखंड में तीन से चार अक्टूबर, बिहार में चार और पांच अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में पांच और छह अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश में छह अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में चार और पांच अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों, यनम में दो, चार और पांच अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में दो अक्टूबर और तेलंगाना में पांच व छह अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है। अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में दो से चार अक्टूबर के बीच गरज के साथ बरसात हो सकती है। असम, मेघालय में भी बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर भारत के राज्यों में इस बार मानसून बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि, आखिरी के कुछ दिनों में यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली। अब एक बार फिर से बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में छह और सात अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच से सात अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments