Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर भयानक हिमस्खलन

केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर भयानक हिमस्खलन

देहरादून, । शनिवार एक अक्‍टूबर को केदारनाथ में पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। विगत 23 सितंबर को भी यहां चोराबाड़ी के पहाड़ों के पास हिमस्‍खलन हुआ था।हिमालय क्षेत्र में शनिवार सुबह फिर हिमस्खलन हुआ है। लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ की पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ है। लेकिन मंदिर सुरक्षित है, मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में 22 सितंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में एवलॉन्च आया था। हालांकि, तब भी कोई नुकसान नहीं हुआ था। शासन प्रशासन इसके बाद से एवलॉन्च को लेकर अलर्ट था। केदारनाथ मंदिर के पीछे करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर चोराबाड़ी ग्लेशियर स्थित है। वहीं एवलॉन्च आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments