Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयूकेडी के आंदोलन को शिवसेना ने दिया समर्थन

यूकेडी के आंदोलन को शिवसेना ने दिया समर्थन

देहरादून, । पेपर लीक व भरती घोटाले के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के धरने को दिया शिव सेना ने समर्थन प्रदान किया है। शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने धरना स्थल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड राज्य में राजनेताओं एंव नौकरशाहों के गठजोड़ के भ्रष्टाचार के चरम पर पहुंच गया है। सत्ताधारी दलो ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने भरती घोटाले की सीबीआई जाँच की माँग भी की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जयप्रकाश उप्पाध्याय, विजय बोडाई, राजेंद्र बिष्ट, प्रीतम रावत, दीपक रावत, शकुन्तला रावत मौजूद रहे। शिव सेना से राज नेगी, शिवम् गोयल, विकास सिंह, विक्की खत्री, सोनू पासवान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments