Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रदेश में कोरोना के 158 नए मरीज मिले

प्रदेश में कोरोना के 158 नए मरीज मिले

देहरादून, । उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 158 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हुई। 160 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1895 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 100, अल्मोड़ा में दो, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 16, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में नौ, यूएस नगर में सात जबकि उत्तरकाशी जिले में 12 नए मरीज मिले हैं।दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही तीसरी लहर के बाद मृतकों का आंकड़ा तीन सौ पहुंच गया है। रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 708 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1535 की रिपोर्ट आई। राज्य में संक्रमण की दर 9.33 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments