Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयसत्यपाल मलिक की गवर्नरी जाते ही CBI करेगी पूछताछ, बताया- रिटायरमेंट के...

सत्यपाल मलिक की गवर्नरी जाते ही CBI करेगी पूछताछ, बताया- रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे

नई दिल्ली । किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर अपने बयानों से मोदी सरकार को असहज करने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आगामी 30 सितंबर को पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे हालांकि चुनावी राजनीति का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन आंदोलन से जुड़े रहेंगे। इसके अलावा उनकी भविष्य में किताब लिखने की भी इच्छा है। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल रहते रिश्वत की पेशकश के आरोपों का सामना कर रहे सत्यपाल मलिक ने कहा कि पद जाते ही सीबीआई इस मामले में उनसे पूछताछ कर सकती है।मेघालय के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक का पिछले साल 17 मार्च को दिया बयान काफी सुर्खियां बटोरा था। उस वक्त देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर मलिक ने केंद्र सरकार पर तंज कसा था और कहा था कि जब कुतिया भी मर जाती है तो नेता शोक मनाते हैं लेकिन यहां 250 किसान मर गए और किसी ने कुछ बोला तक नहीं। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में सत्यपाल मलिक ऐसे राज्यपाल हैं, जिनका चार राज्यों में तबादला हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments