Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम ने “राइज इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदर्शनी का किया...

सीएम ने “राइज इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदर्शनी का किया अवलोकन

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत को नई पहचान मिली है देश में कोविड टीकाकरण महाअभियान, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, स्किल इंडिया जैसी तमाम योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार और स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। आज हमारा प्रदेश बड़े राज्यों की तुलना में तेजी से स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं बदरीनाथ धाम में 265 करोड़ की लागत से नया मास्टर प्लान बनाया जा रहा है इसके अलावा दिल्ली से देहरादून एलिवेटेड सड़क निर्माण, का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट, पर्वत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे अनेक महा परियोजना संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है। प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments