Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडएक बार फिर एक्शन मोड में मंत्री चंदन रामदास ने किया अनुबंधित...

एक बार फिर एक्शन मोड में मंत्री चंदन रामदास ने किया अनुबंधित ढाबे का निरीक्षण

देहरादून, । परिवहन मंत्री चंदन राम दास दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देहरादून आते हुए उन्होंने रास्ते में अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह साफ-सफाई से लेकर खाने-पीने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने यात्रियों से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए।परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने खतौली स्थित परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ढाबे पर रुकने वाली रोडवेज बस की सवारियों से भी बातचीत की। यहां मिलने वाले खाने और सफाई व्यवस्था का भी उन्होंने हाल जाना। यही नहीं ढाबे पर खाने की गुणवत्ता को बेहतर रखने और रेट लिस्ट के लिहाज से ही लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बता दें परिवहन मंत्री चंदन राम दास का विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें पहले देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। उसके बाद से ही परिवहन मंत्री दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments