Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभीख मांगने व कूड़ा बीनने वाली बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया

भीख मांगने व कूड़ा बीनने वाली बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया

देहरादून, । जिलाधिकारी डॉ॰ आर॰राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील चौक ,प्रिंस चौक, व सर्वेचौक, डी ए वी कॉलेज रोड से दो बालिकाओं को भीख मांगते हुए व चार बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुवे रेस्क्यू किया गया। एक महिला व एक पुरुष को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया। जिनमें से 5 बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के आदेश से बालिका निकेतन/शिशु सदन में प्रवेश दिया गया।
इस अभियान में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ,संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, सहदेव त्यागी, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, रेलवे चाइल्डलाइन से वर्षा एंपावरिंग पीपल से ज्ञानेंद्र कुमार,बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल,आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।देहरादून दिनांक 06 जुलाई 2022 (जि.सू.का), जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में भिक्षावृत्ति रोके जाने तथा भिक्षावृत्ति करने तथा कराने वालों पर कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के  क्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत  टीम द्वारा तहसील चौक ,प्रिंस चौक, व सर्वेचौक, डीएवी कॉलेज रोड से दो बालिकाओं को भीख मांगते हुए व चार बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए रेस्क्यू किया गया।  व एक  महिला व एक पुरुष को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई  छः बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के आदेश से बालिका निकेतन शिशु सदन में प्रवेश दिया गया।इस अभियान में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ,संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, सहदेव त्यागी, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, रेलवे चाइल्डलाइन से वर्षा एंपावरिंग पीपल से ज्ञानेंद्र कुमार,बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल,आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को नियमित अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा भिक्षावृत्ति में लिप्त पाये जाने वालो पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments