Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कार्यवाही शुरू

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कार्यवाही शुरू

देहरादून, । एक जुलाई से केंद्र और राज्य सरकार के आदेश के बाद पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम की ओर से शहर भर में 10 सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं चेकिंग के दौरान पॉलीथिन का उपयोग करने वालों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है।नगर निगम की टीम ने पहले दिन ही पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यापारियों से 45 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान ऐसे युवक का भी 100 रुपए का चालान किया गया, जो 20 रुपए की चाऊमीन पॉलीथिन में लेकर जा रहा था। एक जुलाई से पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बाद नगर निगम की टीम अभियान चलाए हुए है। नगर निगम की टीम ने हनुमान चैक, आढ़त बाजार, पलटन बाजार, तिलक रोड, झंडा बाजार दर्शनी गेट और राजपुर से लेकर मसूरी डायवर्जन सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में चेकिंग कर पॉलीथिन का उपयोग करने वालों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त मनोज गोयल ने बताया कि नगर निगम के 10 सफाई निरीक्षकों को इस अभियान में लगाया गया है जो कि शहर भर में चालानी कार्रवाई करने के साथ लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही नगर निगम की टीम द्वारा पिछले 15 दिनों से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments