Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपांच लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पांच लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून, ।  प्रदेश की राजधनी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में उत्तराखंड एसटीएफ और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने मेहूवाला इलाके में छापेमारी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 115 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत 5 लाख से ज्यादा आंकी गई है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी का नाम राकिब (उम्र 21 वर्ष) है. वो देहरादून जिले के पटेल नगर के मेहूवाला का रहने वाला है। जबकि, उसका सहयोगी और चाचा राशिद उर्फ तौकीर अली फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश जारी है। आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और हजारों की नकदी भी बरामद की गई है। एसटीएफ के मुताबिक, राकिब साल 2021 में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जबकि, राशिद के खिलाफ कई जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि राकिब वकील की फीस और अपने खर्च निकालने के लिए अपने चाचा राशिद के साथ मिलकर देहरादून के अलग-अलग इलाकों में स्मैक और हेरोइन सप्लाई करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments