Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसिविल सेवा परीक्षा में 19वीें रैंक प्राप्त करने पर स्पीकर ने दीक्षा...

सिविल सेवा परीक्षा में 19वीें रैंक प्राप्त करने पर स्पीकर ने दीक्षा को दी बधाई

देहरादून, । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की सुपुत्री दीक्षा जोशी को सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 19वां स्थान प्राप्त करने पर अपनी बधाई दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीक्षा जोशी ने उत्तराखंड का नाम देश में ऊंचा किया है, उन्होंने कहा कि यह गौरवशाली उपलब्धि उत्तराखंड की बेटी के कठोर परिश्रम, अटूट ध्येयनिष्ठा व धैर्य का प्रतिफल हैद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में भी देश की बेटियों ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने सभी सफलतम उम्मीदवारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ प्रशासनिक पद पर देश की सेवा करने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments