Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसोमवती अमावस्या स्नानः पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन...

सोमवती अमावस्या स्नानः पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर में बांटा

हरिद्वार, । धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार गंगास्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार हरकी पैड़ी आते हैं। इसको देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है।वहीं, चारधाम यात्रा भी चल रही है। इसको देखते हुए भी अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आज स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। चारधाम की यात्रा चल रही है। इसको लेकर हरिद्वार में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है और सोमवती अमावस्या के दिन लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं गंगा स्नान करने हरिद्वार आएंगे। इसी को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसी को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त बैठक की गई मेला क्षेत्र में अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हमारा प्रयास है कि सोमवती अमावस्या का स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन 16 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है। चारधाम यात्रा चल रही है इस कारण हरिद्वार में ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है उसकी व्यवस्था को लेकर और सोमवती अमावस्या का बड़ा स्नान है। इसको देखते हुए भी तैयारी की गई है, जिन लोगों को स्नान करने नहीं आना है, उनको दूसरे मार्ग से भेजा जाएगा।सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भी मंगवाई गई है 700 पुलिसकर्मी और छह कंपनी पीएससी तैनात की गई है। एसएसपी का कहना है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर 50 लाख से भी ज्यादा यात्रियों की आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments