Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडलोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं : मनवीर सिंह...

लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं : मनवीर सिंह चौहान

देहरादून, । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है और राजतन्त्र के ढरे पर चल रही है। कांग्रेस के अहंकार और राजा जैसे शब्दों के उच्चारण पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक सीएम ने हर मंच और हर स्थल पर खुद को मुख्य सेवक कहा। सरकार और मुख्यमंत्री में लेस मात्र का भी अहंकार नहीं है और इसी के चलते भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है। जबकि कांग्रेस कांग्रेस में परम्परागत एक परिवार से अध्यक्ष और कोई भी निर्णय परिवार के मुखिया का होता हैं जैसा मानना आज्ञा पालन होता हैं। पार्टी मे सभी पद औपचारिक होते हैं।जो किसी निर्णय में सहमति नहीं जताते उनकी स्तिथि जी23 जैसे होती हैं। राजतन्त्र के हिसाब से चल रही कांग्रेस में अब गिने चुने नेता ही रह गये है और जो है वह एक परिवार की परिक्रमा को जन सेवा मानते रहे हैं। कोंग्रेसियों का अहंकार सम्बन्धी बयान उनकी हताशा व निराशा का परिचायक है अपनी सभाओं में बहुत प्रयासों के बावजूद सैकड़े के अंक तक संख्या ना जुटा पाने से कोंग्रेस बेतुके बयान दे रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्याकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी मे हमेशा एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रान्त या देश का मुखिया हो सकता है। भाजपा में यही लोकतंत्र है जबकि कांग्रेस में परिवार आधारित राजतन्त्र है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments