ऋषिकेश, । चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में समस्याआ से लोगों को दोचार होना पड़ रहा है। विभिन्न परिवहन कंपनियों की 90 प्रतिशत बसों के चारधाम यात्रा पर जाने से पर्वतीय क्षेत्र के लोकल रूटों पर परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त यात्रा बस अड्डा और नटराज चौक पर श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग आदि रूटों की सवारियां बसों के लिए भटकती नजर आईं। घंटों इंतजार के बाद मजबूरन मनमाना किराया देकर लोगों को छोटे वाहनों से सफर तय करना पड़ा।


