Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को घोषित किया...

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को घोषित किया प्रत्याशी

देहरादून, । कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने चंपावत सीट पर निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे हैं।चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संकेत दिए थे कि पार्टी शुक्रवार तक प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। पुष्कर सिंह धामी नौ मई को पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार के मुताबिक, चंपावत उपचुनाव में नामांकन के दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments