Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपरशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी

परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी

देहरादून, । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि माँ लक्ष्मी हम सबको अक्षय समृद्धि एवं सुख प्रदान करे। साथ ही कल गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट के खुलने पर तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए  सुख-समृद्धि की कामना की है।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी  सत्य और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने समाज को संगठनात्मक शक्ति का आधार प्रदान किया। उनके जीवन से हमें नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय सम्मान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है।वहीं ऋतु खंडूड़ी ने अक्षय तृतीया की शुभकामना देते हुए कहा है कि अक्षय तृतीया को सुख एवं समृद्धि बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। हमारी संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments