Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहाईवे पर मिला पशुपालन विभाग के कर्मचारी का शव

हाईवे पर मिला पशुपालन विभाग के कर्मचारी का शव

रुद्रपुर, । एनएच-87 लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त 53 वर्षीय नंद गिरि के रूप में हुई है। मृतक पशुपालन विभाग का कर्मचारी था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पंतनगर थाना क्षेत्र के एनएच 87 लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से एक पैन कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम नंद गिरि निवासी धारचूला लिखा है। साथ ही जेब से एक बिजली का बिल व कुछ नकदी भी मिली है। पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि नंद गिरि धारचूला में पशुपालन विभाग में काम करता था। पुलिस ने बरामद सभी चीजों को सील करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। आशंका जताई जा रही है नंद गिरि किसी वाहन की चपेट में आया होगा, जिससे उनकी मौत हुई है। मृतक का बेटा देहरादून में एसडीआरएफ में तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments