Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयभारतीय सहयोग से यूक्रेन की मदद करना चाहता था जापान, भारत ने...

भारतीय सहयोग से यूक्रेन की मदद करना चाहता था जापान, भारत ने कर दिया इनकार!

नई दिल्ली । यूक्रेन पर रूसी हमला पिछले करीब दो महीने से जारी है। यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया दो फाड़ हो चुकी है। एक पक्ष रूस के साथ तो दूसरा अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ दिख रहा है। भारत की बात करें तो भारत ने खुलकर किसी भी पक्ष का साथ नहीं दिया है और बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने पर जोर दिया है हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत रूस के साथ है।ताजा अपडेट ये है कि जापान ने कहा है कि भारत ने विस्थापित यूक्रेनी लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए जापान के विमान को देश में उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। यह रिपोर्ट निक्केई एशिया ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नीति प्रमुख साने ताकाइची ने कहा है कि भारत ने विस्थापित यूक्रेनी लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स के विमान को देश में उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।रिपोर्ट के मुताबिक जापानी सरकार ने भारत में एक स्टॉपओवर पर लोड की आपूर्ति कर उसे पोलैंड और रोमानिया के जरिए यूक्रेन तक परिवहन करने की योजना बनाई थी। बता दें कि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त द्वारा सहायता की अपील की गई थी। इस मामले पर अब तक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोई कमेंट नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments