Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप से तीस...

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप से तीस हजार की नकदी लूटी

रुड़की,। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप से करीब तीस हजार की नकदी लूट ली। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में कई कोतवाली, थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बदमाश अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जहाजगढ़ में साकेत कॉलोनी रुड़की निवासी नितिन गोयल का पेट्रोल पंप है। सोमवार शाम के समय पंप के मैनेजर हरेंद्र का उनके पास फोन आया। दोनों के बीच फोन पर बात चल ही रही थी कि हरेंद्र के चिल्लाने की आवाज आयी। इसके बाद मैनेजर का फोन कट गया। कुछ देर बाद मैनेजर का दोबारा फोन पंप मालिक के पास आया। बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए थे।बदमाशों ने आते ही बाहर तेल भर रहे कर्मचारियों को तमंचे के बल पर आतंकित करना शुरू कर दिया। एक बदमाश पेट्रोल पंप के केबिन में घुस गया। उसने मैनेजर पर तमंचा तानकर नकदी देने को कहा। मैनेजर के इंकार करने पर उसने तमंचे के बट से मैनेजर के सिर पर प्रहार किया और गल्ले में रखी करीब तीस से पैंतीस हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर मैनेजर भी रुड़की से जहाजगढ़ के लिए रवाना हुए। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भटट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लूट की घटना के बाद पुलिस में हलचल मच गई। रुड़की की गंगनहर कोतवाली सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। बदमाशों की तलाश में पुलिस मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क मार्गों में कांबिंग कर रही है। फिलहाल बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ श्री भटट ने बताया कि बाइक सवार कितने बदमाशों के पास तमंचे थे, कितने की नकदी लूटी गई इसकी जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments