Thursday, September 24, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस की गढ़वाल मंडल की सदस्यता अभियान की बैठक सम्पन्न

कांग्रेस की गढ़वाल मंडल की सदस्यता अभियान की बैठक सम्पन्न

देहरादून, । सदस्यता अभियान एवं संगठन चुनाव को गति देने के लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश उप-चुनाव अधिकारी जय शंखर पाठक एवं मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गयी। बैठक गढवाल मण्डल के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं सदस्यता अभियान केे विधानसभा प्रभारी एवं जिलाप्रभारी ने भाग लिया एवं सबने अपनी अपनी बात रखी। बैठक के डिजिटल सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे प्रदेश अध्यक्ष सदस्यता अभियान राजेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। श्री भण्डारी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश में लगभग 39274 किताबें विधानसभावार आवंटित की जा चुकी है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सदस्यता अभियान के उपचुनाव अधिकारी मोहन पाठकस एवं मनोज भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस हारी नही है क्योंकि कंाग्रेस एक विचारधारा है और विचारधारा कभी हारती नही है बल्कि आने वाले समय और अच्छा परिणाम लाने के लिए काम करती है। उन्होेंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की आवश्यकता नही है। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूती से फिर से खडा करने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि सबको सदस्यता अबिभयान को तीव्रगति से बढाना होगा और जनता के बीच कंाग्रेस और भाजपा की उपलब्धि बतानी होगी। प्रदेश उप चुनाव अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि उत्तराखण्ड सदस्यता अभियान 2022 में चुनाव के चलते थोडा विलम्भ हो गया था। अब जबकि संगठन चुनाव जून-जूलाई तक सम्पन्न होने है उसमें सदस्यता अभियान को पूरा करना आवश्यक है क्योंकि उसके बाद पूरे कांग्रेस संगठन का गठन सुनिश्चित होना है। उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि कंाग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में डिजीटल सदस्यता को शुरू किया गया है। जो उत्तराखण्ड में भी लागू किया जा चूका है। बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने किया।  बैठक में उपस्थित विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रत्याशी नवप्रभात, जोत सिंह बिष्ट, मनोज रावत, महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, जयेन्द्र रमोला, धनीलाल शाह, ओम गोपाल रावत, प्रदीप थपलियाल, मुकेश नेगी, राजबीर सिंह चौहान, गोदावरी थापली, गौरव चौधरी, ज्योति रौतेला, राजेन्द्र सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुशील राठी, अश्विनी बहुगुणा, मोहन भण्डारी, डॉ0 आर0पी0 रतूडी, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह गरिमा दसौनी, हरिकृष्ण भटट, सुरेन्द्र रांगड, राकेश नेगी, सुलेमान अली, देवेन्द्र सिंह, डॉ0 प्रतिमा सिंह, शान्ति रावत, परिणीता बडोनी, नजमा खान, कमलेश रमन, संजय अग्रवाल, मुर्शरफ अली, प्रियकां भण्डारी, राजपाल रावत, विनय मान, लाखीराम बिजलवाण, डॉ0 इकबाल सिद्धिकि, आरूषी सुन्द्रियाल, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments