Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीय30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से बन रहा ये...

30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से बन रहा ये दुर्लभ योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन से किसी न किसी योग का निर्माण होता है। यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहता है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है।  हिंदू नववर्ष 2079 की शुरुआत हो चुकी है। इस नवसंवत्सर में 30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में सूर्य शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं। वहीं शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। जानें दोनों ग्रहों की इस स्थिति का किन राशि वालों को होगा महालाभ-

मेष- आपके लिए ग्रहों का शुभ संयोग शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। व्यापार में मुनाफा होने के योग बनेंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बॉस की तारीफ मिल सकती है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य व शनि का संयोग शुभ साबित होगा। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। सैलरी में बढ़ोतरी व प्रमोशन होने के योग बनेंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments