Thursday, September 24, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा

केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा

रूद्रप्रयाग, । केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार पिछले साल के किराए पर ही हेली सेवाएं संचालित होंगी। नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए नौ ऑपरेटरों का चयन दो साल पहले कर लिया था। तब टेंडर में ही किराया तीन साल के लिए तय किया गया था, इस कारण मौजूदा साल भी साल 2020 में तय किया गया किराया लागू रहेगा। पिछले दो साल कोविड से प्रभावित रहने के कारण हेली सेवा बरसात बाद कुछ महीनों के लिए संचालित हो पाई। हालांकि इसमे भी यात्रियों की मारामारी रही। लेकिन इस बार यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न होने की उम्मीद है। जिस कारण अभी से हेलीसेवा के लिए पूछताछ शुरू हो गई है।
इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन विभाग ने यात्रा शुरू होने से करीब एक माह पहले ही सोमवार चार अप्रैल से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। 70 फीसदी टिकट की बुकिंग वेबसाइट के जरिए स्वीकार की जाएगी। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इस बार यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों के लिए हेलीसेवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी कंपनियां टेंडर शर्त के अनुसार इस साल भी पिछले किराए पर ही सेवाएं देंगी। हेलीपैड पर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments