देहरादून, । मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक निरीक्षण करते हुए पैदल प्रिंस चौक पंहुचे इसके अतिरिक्त लालपुल से इन्दिरेश अस्पताल के समीप पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया तथा आईएसबीटी, कार्गी चौक, रिस्पना पुल विधानसभा तक स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों सहित अन्य सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोताही बरतने वाले विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आईएसबीटी के समीप रैस्टोरेंट के सामने नाली का ढक्कन्न खुला होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को 1 घण्टे के भीतर नाली का ढक्कन बंद करने के साथ ही कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं कार्यदायी संस्थाओं को रात्रि के समय निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए।



