Thursday, September 24, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों का किया नमन

सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों का किया नमन

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments