Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_img
Homeमनोरंजनसुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

द कपिल शर्मा शो में ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन ‘सुनील ग्रोवर’ के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘हार्ट सर्जरी’ हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई।

खतरे से बाहर हैं सुनील
विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट की सर्जरी कराई है। वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। सुनील के लिए आप प्रार्थना करते रहें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments