Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनगर निगम बोर्ड बैठक सभागार में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई :...

नगर निगम बोर्ड बैठक सभागार में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई : गामा

देहरादून, । डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नगर निगम बोर्ड बैठक सभागार में मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में जनपद की विभिन्न हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों एवं पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैंठक में डेंगू पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सुझाव के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डेंगू से निपटने एवं प्रभावी नियंत्रण विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  इसके उपरान्त मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु वार्डवार नामित किये गए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।मेयर नगर निगम सुनील उनियाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी को सजग रहने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को आपसी सहयोग से कार्य करना है तथा इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। सभी अपने आसपास साफ सुथरा रखना है तथा कहीं भी लार्वा न पनपे इसके लिए घरों अथवा घरों के आसपास पानी जमा न हो इसका ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के अधिकारी कार्य कर रहे हैं, जल्द ही डेंगू पर नियंत्रण पा लेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू नियंत्रण  एवं रोकथाम हेतु लगे अधिकारी, कार्मिक आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सघन अभियान चलाएं तथा सजग होकर कार्य करें।
इसके उपरान्त मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने कहा सभी अधिकारी, आशा फैसिलेटर से आशा का नम्बर लें ले तथा प्रत्येक दिन दिए गए क्षेत्र का निरीक्षण करें आशा कार्यकर्ती से समन्वय करें। आशा कार्यकर्ती जो घरों में जांच कर रही है कुछ घर भी देख लिए जाए यदि कोई आशा कार्यकर्ती ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पा रही है तो उसे उसका कार्य समझा दे कि किस प्रकार से सर्वे करना है लार्वा को नष्ट करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments