देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त जिला सूचना अधिकारी अजय मोहन सकलानी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, डॉ नितिन उपाध्याय, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया एवं विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी श्री सकलानी के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहन सकलानी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
RELATED ARTICLES


