Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडलोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और दीवान बजेली संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से...

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और दीवान बजेली संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून, । अपने गीतों में पहाड़ का हर रंग घोलने वाले प्रसिद्ध लोकप्रिय लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को शनिवार को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री नेगी के साथ लेखक दीवान सिंह बजेली को भी सम्मानित किया गया। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दोनों को दिल्ली में विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर की 44 हस्तियों के साथ उत्तराखंड से प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड में लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के पुरस्कार के लिए चुना गया था। नरेंद्र सिंह नेगी 12 अप्रैल को दिल्ली के मंडी हाउस में लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे। 12 अगस्त 1949 को पौड़ी में जन्मे नरेंद्र सिंह नेगी ने जीवन शैली, संस्कृति, राजनीति को लेकर अनगिनत गीत गाए हैं। नए गायकों के आने के बावजूद उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की चमक बरकरार है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के कलेत गांव में जन्मे दीवान सिंह बजेली का लेखन में 30 वर्षों का अनुभव है। थियेटर और फिल्म से जुड़े विषयों पर उनकी कलम हमेशा सामाजिक जागरूकता और नागरिकों को सामर्थ्यवान बनाने में अपना योगदान देती रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments