Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजयंती पर राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को...

जयंती पर राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को किया याद

विकासनगर, । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शहीद राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने विकासनगर स्थित तिलक भवन में एकत्र होकर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। शहीद राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि भारत के अंदर राष्ट्रवाद की ज्वालादको सदैव कांग्रेस के लोगों ने ही प्रज्वलित किया और आवश्यकता पड़ने पर अपने जीवन को भी राष्ट्र के लिए अर्पित कर दिया स वह शहीद राजीव गांधी ही थे जिन्होंने मेरा भारत महान का नारा देकर इस देश के नागरिकों में एक महान देश का नागरिक होने का गर्व उत्पन्न किया स जब पूर्वाेत्तर में चीन अपनी हरकतों से भारत को तंग कर रहा था तो नेफा प्रांत को पूर्ण राज्य अरुणाचल प्रदेश बनाकर शहीद राजीव जी ने ही चीन को आंख में आंख डालकर जवाब दिया था स पड़ोसी राष्ट्रों में शांति रहे इसीलिए उन्होंने भारत की शांति सेना को श्रीलंका भेजा था और इस प्रकार के अनेक कार्य उन्होंने राष्ट्र को मजबूत करने के लिए किए और इसी क्रम में उन्हें अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी।   कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि आज जिस डिजिटल इंडिया की बात की जा रही है उसकी बुनियाद का पत्थर रखने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी ही थे। स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे और उन्हीं का सपना था कि भारत आत्मनिर्भर बने भारत का युवा पूरे विश्व के युवाओं से अधिक योग्य बने स और इसी का परिणाम है कि भारत के युवा आज संपूर्ण विश्व में सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं और नाम कमा रहे हैं।
रिटायर्ड हवलदार हाकम सिंह चंदेल ने इस मौके पर कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के समय भारत की राजनीतिक ताकत इतनी अधिक मजबूत थी कि पाकिस्तान की भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत नहीं होती थी। डाकपत्थर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का निर्माण भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संजय जैन, नीरज अग्रवाल, अभिनव ठाकुर, अभिनव चौहान, वीना चौहान, सायरा आज़ाद, धीरेंद्र तड़ियाल, सुरेंद्र शर्मा, संदीप भटनागर, आधार त्यागी, रिटायर्ड हवलदार, हाकम सिंह चंदेल, भुवन चंद्र पंत, शेर सिंह लांभे, रामशरण पाल, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह, सदाकत अली जैदी, साजिद खान, शम्मी प्रकाश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments