देहरादून, । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने जनपद चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना में करंट लगने से हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंनें कहा कि इस दुर्घटना में 16 से अधिक लोग मारे गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है उन्होंने इस दुर्घटना मे मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।श्री जोशी ने सरकार से इस दुर्घटना की निष्पक्ष जाँच करने की माँग करते हुए उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने की माँग करते हुए कहा कि आज कॉंग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उनके परिजनो के साथ खड़ा हुआ है यह जो दुर्घटना हुई है इसको रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं जिसका खामियाजा लोगो अपनी जान देकर उठाना पड़ा हम सब कांग्रेसजन उनके परिजनों के साथ इस दुःख की घडी में बराबर के सहभागी है।


