Thursday, December 4, 2025
Homeउत्तराखंडबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर को भी षड़यंत्र का केन्द्र बना रहे : करन माहरा

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर को भी षड़यंत्र का केन्द्र बना रहे : करन माहरा

देहरादून, । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि षड़यंत्रकारी कांग्रेस नेता नहीं भाजपा नेता हैं क्योंकि उन्हें षड़यंत्र करने का मंत्र आजादी के समय से मिला हुआ है। आजादी के समय उन्होंने आजादी के नायकों के खिलाफ षड़यंत्र किया और आज उसी षड़यंत्र के बल पर देश की सत्ता पर काबिज होकर पूरी दुनियां के हिन्दुओं की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र भगवान श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर को भी षड़यंत्र का केन्द्र बना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूर्व में श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे कांग्रेस विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर झूठे एवं मनगढंत आरोप लगाने वाले आज खुद अपने बुने जाल मे फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता पर काबिज होने के लिए करोड़ों-करोड़ हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ कर सकती है उसे किसी की धार्मिक आस्था से काई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी भाजपा की सरकारों का भ्रष्टाचार उजागर होता है तब-तब वे देश की जनता की धार्मिक आस्थाओं का सहारा लेते हैं देश का धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की चेष्टा करते हैं। परन्तु आज हिन्दुओं की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र का भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है जिसमें भाजपा ने न केवल भ्रष्टाचार किया बल्कि श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ भगवान को भी अपने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments