Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस सेवादल विद्युत विभाग की लापरवाही को सहन नहीं करेगा, होगा आंदोलन

कांग्रेस सेवादल विद्युत विभाग की लापरवाही को सहन नहीं करेगा, होगा आंदोलन

देहरादून, । कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट ने आज यहां कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जनता को लगातार परेशान किया जा रहा है, 40 डिग्री के आसपास टेंपरेचर है तब भी विद्युत विभाग कभी रात को तो कभी दिन में जब चाहे तब विद्युत गुल कर देता है स रात में तो सोए हुए बच्चे जाग कर रोने लग जाते हैं स आज भी दोपहर लगभग 1रू00 बजे से विद्युत का ड्रामा चल रहा है, विभाग का हर अधिकारी अलग-अलग कारण बता रहा है, बिजली जाने का सही कारण कोई अधिकारी नहीं बता रहा हैस जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि क्या बिजली विभाग यूपीसीएल अपनी लाइनों की और खंभों की मरम्मत नहीं कराता जो थोड़ी सी हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है? इस पूरे प्रकरण में कहीं ना कहीं भारी भ्रष्टाचार दिखाई देता है, जिसके विरोध कांग्रेस सेवादल कल से ही आंदोलन करना प्रारंभ कर देगा स बिजली विभाग के इस रवैया को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, जिला महासचिव जीवन सिंह, नगर अध्यक्ष भवन चंद्र पंत, प्रदीप कुमार दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments