Sunday, July 26, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभतीजे से दुष्कर्म की आरोपी महिला को पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

भतीजे से दुष्कर्म की आरोपी महिला को पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

रुद्रपुर, । ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिक भतीजे के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाली एचआइवी संक्रमित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित किशोर की एचआइवी जांच की प्रक्रिया चल रही है। आरोपित महिला के खिाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी एक युवक की एचआइवी से दिसंबर माह में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी को भी एचआइवी था। इस बीच वह अपने गांव पीलीभीत, पूरनपुर गई हुई थी। जहां ट्रांजिट कैंप से पहुंचे अपने 15 वर्षीय भतीजे से उसने बहला फुसलाकर संबंध बना लिए थे। तब से यह सिलसिला चलता रहा और बाद में वे लोग वापस ट्रांजिट कैंप आ गए। यहां भी उससे संबंध बनाए गए। डरे सहमे किशोर ने मामले की जानकारी दो मार्च को अपने स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजनों ने तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने एचआइवी ग्रसित महिला के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपित महिला को जेल भेज दिया है। पीड़ित किशोर की एचआइवी जांच की प्रक्रिया चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments