Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडफोटो खींचते समय युवक खाई में गिरा, मौत

फोटो खींचते समय युवक खाई में गिरा, मौत

देहरादून, । मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कापलानी के पास फोटो खींचते समय एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से निकालने के लिए जुट गए। तीन घंटे रेस्क्यू चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया।रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के रहने वाले शुभम रावत अपने दोस्त राजेंद्र राणा के साथ मसूरी के जार्ज एवरेस्ट घूमने का प्लान बनाकर निकला था। लेकिन मसूरी पहुंचकर दोनों प्लान बदलकर धनोल्टी घूमने निकल गए। कापलानी के पास उन्होंने बाइक रोकी और फोटो खींचने लगे। इसी दौरान युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित खाई में गिर गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments