Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी का हाल-चाल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी का हाल-चाल जाना

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने श्री ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना, राकेश ध्यानी, मिथिलेश ध्यानी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments